सामाजिक संगठनों ने सरकार की  नीतियों का किया जम कर विरोध

107

परेड ग्राउण्ड में सांकेतिक धरने का आगाज

देहरादून। राज्य में राष्ट्रीय  उत्तराखंड पार्टी के सँयुक्त तत्ववधान में समाजिक संगठनों द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए परेड ग्राउण्ड में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि राज्य में अनाधिकृत रूप से जमीन की खरीद फरोख्त की जा रही है जिसे रोकना बहुत जरूरी हो गया है। आज राज्य को हिमाचल की तर्ज पर धारा 371 के कानून  प्रभावी रूप से चलाये जाने की आवश्यकता है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय  उत्तराखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों व मानवतावादी समाज संघ के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार  द्वारा  सरकार की नीतियों की जम कर आलोचना की गई है और सरकार से मांग उठाई  गयी है कि जमीनों की जो खरीद-फरोख्त उत्तराखंड में हो रही है उससे उत्तराखंड के जनमानस को भारी क्षति उठानी  पड़ रही है और यहां का लोकल व्यक्ति मजदूरी करने को विवश है इस स्थिति को देखते हुए सरकार सरकार को जल्द भू कानून लाना होगा। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत कुछ और है उसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उत्तराखंड अपनी हरियाली के लिए मशहूर है पूरी दुनिया में और इससे मौसम पर भी बुरा असर पड़ रहा है पेड़ कटान तुरंत बंद किया जाना चाहिए प्रदर्शन करने वालों में नवनीत गुसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी,विजय कुमार मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मानवतावादी समाज संघ बालेश बवानिया, प्रभात डंड्रियाल राजेंद्र आंदोलनकारी, सुशील विरवानी दिशा सामाजिक संस्था से,विनोद अस्वाल राज्य आंदोलनकारी, ऋषभ नौटियाल,महिंद्र गुसाईं,ज्ञान भट्ट, प्रवेश कुमार घाघट मेजर साहब, संजय कुमार, सुल्तान सिंह, सुनील कुमार बडोनी एंव अमित पंवार आदि शामिल रहे।

107 thoughts on “सामाजिक संगठनों ने सरकार की  नीतियों का किया जम कर विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *