मनदीप की शहादत का क़र्ज़ देश पर रहेगा उधार

महाराज ने शहीद मनदीप को दी विनम्र श्रद्धांजलि

देहरादून। उनके हौसले का भुगतान क्या करेगा कोई
उनकी शहादत का क़र्ज़ देश पर उधार है
आप और हम इस लिए खुशहाल हैं क्योंकि
सीमा पे सैनिक शहादत को तैयार हैं।
आज मनदीप की शहादत पर देश को नाज है। धन्य है वो धरती जिसकी मिट्टी में शहीद मनदीप ने जन्म लिया है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में
दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी ने अपनी शहादत से राज्य को गौरवान्वित कर दिया उत्तराखण्ड राज्य उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा।
श्री महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुन कर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। मनदीप सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिछले वर्ष वह दो माह की छुट्टी में घर आए थे। उसी दौरान उनकी सगाई हुई थी। जुलाई में मनदीप को घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी।
उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं।

You may have missed