दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री ! रेखा कल मुख्यमंत्री के रूप में लेंगी शपथ…..

दिल्ली । लंबे समय के बाद भाजपा के लिए दिल्ली में सफलता की नई युग का उदय हुआ है। जनता द्वारा मोदी की गारंटी को स्वीकार करते हुए जनता ने इस बार भाजपा पर अपना विश्वास कायम कायम कर लिया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता कल दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

You may have missed