महाराज ने कहा लोक कलाकारों के लम्बित बिलों के शीघ्र भुगतान हो

106

देहरादूनः संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज प्रदेश के लोक कलाकारों को बडी राहत देते हुए महानिदेशक संस्कृति को आदेशित किया है कि विभाग तत्काल उनके यात्रा बिलों का भुगतान करे।
संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चौहान को मौखिक निर्देश देते हुए लोक कलाकारों के मानदेय सहित सभी प्रकार के यात्रा बिलों के तत्काल भुगतान करने के निर्देश देते हुए कहा है कि लोक कलाकारों के 2019-20 तक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और यात्रा बिलों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाए। श्री महाराज ने कहा कि कोविड काल में लोक कलाकारों की आर्थिक स्थिति पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसलिए उनके पिछले सभी देयकों का भुगतान कर दिया जाये। इतना ही नहीं संस्कृति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के लोक कलाकारों की ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भी संस्कृति विभाग एक मंच तैयार करे।

106 thoughts on “महाराज ने कहा लोक कलाकारों के लम्बित बिलों के शीघ्र भुगतान हो

  1. Эта статья предлагает захватывающий и полезный контент, который привлечет внимание широкого круга читателей. Мы постараемся представить тебе идеи, которые вдохновят вас на изменения в жизни и предоставят практические решения для повседневных вопросов. Читайте и вдохновляйтесь!
    Подробнее – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed