महिलाओं का संपत्ति में सहखातेदार होने के निर्णय का किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं का संपत्ति में सह खातेदार होने के निर्णय लेने पर महानगर महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमली भट्ट ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं और निश्चित ही यह निर्णय महिलाओं को सही मायने में अर्धांगिनी का दर्जा देगा और आत्मबल प्रदान करेगा व सम्मान से जीने का अधिकार देगा क्योंकि विवाह के बाद महिलाएं पति पर ही आश्रित रहती हैं और वाद विवाद होने की स्थिति में महिलाओं का कोई ठिकाना नहीं होता ना ही वह मायके जा सकती हैं और ना ही पति के घर में उन्हें रहने का स्थान दिया जाता है यह निर्णय पूरे देश मैं राज्य सरकारों के लिए एक मिसाल बनेगा और महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों का यह बहुत महत्वपूर्ण अंग होगा और हम सभी महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हैं।

You may have missed