महिला मोर्चा ने दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु किया केंडल मार्च
टनल में फंसे लोगों की सलामती के लिए मांगी जा रही है दुआएं
देहरादून। चमोली में हुई आपदा ने जिस तरह आम आदमी को हिलाकर रख दिया है उसको लेकर आज पूरा देश उन दिवंगत लोगो की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना कर रहा है। हमारे देश के जवान पूरी ताकत के साथ टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जी जान से जुटे है। ऐसे में सभी लोग उनकी सलामती के लिए मंगल कामनाएं कर रहे है। राजधानी में आज आज मृतकों की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों द्वारा कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर महिला मोर्चा ने कहा कि चार दिन से टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए देश के जवान जी जान से जुटे है ऐसे में सभी लोग उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे। जो दिवंगत हुए है ईश्वर उनकीआत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे और और उनके परिजनों को इस सदमे से उबरने हेतु हौसला दे। महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमली भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किए जा रहे हैं व प्रभावितों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने हेतु शासन और प्रशासन लगातार तत्परता से कार्य कर रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जो लोग टनल में फंसे हुए हैं वह भी जल्दी सकुशल बाहर आएंगे ।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.