शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह
शिक्षा एवं समाज को समर्पित शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती पर विशेष कार्यक्रम….
शिक्षक आशीष रावत को मिला ‘शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान-गणित शिक्षक सम्मान,वर्ष -2026
बिल्केदार, श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रपति से सम्मानित विज्ञान -गणित के नवाचारी शिक्षक शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती पर आयोजित आखर ट्रस्ट के व्याख्यान एवं सम्मान समारोह में इंटर कालेज ढामकेश्वर के शिक्षक आशीष रावत को शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया’ गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डी. एस.नेगी और मंचासीन अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र, सम्मानपत्र, आखर स्मृति चिह्न के साथ ही आखर ट्रस्ट की ओर से 5100 रुपये की धनराशि भी सम्मान स्वरूप भेंट की गयी ।
अपने विद्यालय के छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व प्रतिभाग करवाकर उल्लेखनीय योगदान देने हेतु शिक्षक आशीष रावत को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, शिवदर्शन सिंह नेगी जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पण से एवं ‘अंशी कमल’ जी द्वारा प्रस्तुत सुन्दर सरस्वती वंदना से हुई।
विद्यालय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करने, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथं ही छात्रों में वैज्ञानिक ‘ गतिविधियों को लेकर रुझान ‘ बढ़ाने को ‘लेकर शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान-गणित शिक्षक सम्मान दिया’ जाता है। समारोह को’ संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर डी. एस. नेगी ने कहा कि शिवदर्शन सिंह नेगी जैसे व्यक्तित्व और आदर्श शिक्षक से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को सामने लाने एवं आगे ले जाने की आखर ट्रस्ट की पहल सरहानीय है।साथ ही कहा कि शिवदर्शन सिंह नेगी ने भौतिक विज्ञान को जिया ही नहीं, उसको पिया भी है। उन्होंने भौतिक विज्ञान के सिद्धान्तों को रंग दिया, साहित्य से जोड़ा, कला से जोड़ा।
अति विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. यशवन्त सिंह नेगी ने कहा कि शिवदर्शन सिंह नेगी शिक्षा को पूर्ण समर्पित एवं नवाचारी शिक्षक थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप अण्थवाल ने
आखर ट्रस्ट के पहल की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षिक जगत और समाज में अपना चिरस्मरणीय योगदान देने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक रहे स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम हर नवाचारी शिक्षक के लिए प्रेरणादायी और प्रोत्साहित करने वाला है। स्व.नेगी जी ने शिक्षा के क्षेत्र,छात्र हित एवं समाज में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई। डॉ. अण्थवाल जी ने स्व. नेगी जी के साथ के भुवनेश्वरी आश्रम के अपने अनुभव भी साझा किए। दिवंगत शिवदर्शन सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षिका आदरणीय श्रीमती बिमलेश्वरी ने स्व. नेगी जी के जीवन से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं को भी सबके सम्मुख रखा। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में दिवंगत शिवदर्शन सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षिका बिमलेश्वरी ने अपने पति नेगी जी के जीवन से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं को भी सबके सम्मुख रखा और कहा कि-‘ मेरे पति दिवंगत नहीं हुए हैं,इस कार्यक्रम से हमेशा ऐसा अहसास होता है कि वो अभी जीवित हैं।’
अतिथि वक्ता डॉ.हर्षमणि पाण्डेय ने स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी जी द्वारा रचित ‘विज्ञान -गणित गीतिका ‘ पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि -‘ स्व. नेगी जी ने विज्ञान-गणित के सिद्धांतों को पहेली, गीत,संवाद और कहानी के माध्यम से बहुत रोचक एवं व्यावहारिक ढंग से समझाकर विज्ञान एवं गणित विषयों विद्यार्थियों हेतु सरल एवं रोचक बनाने का कार्य किया। ‘दूसरे अतिथि वक्ता सुप्रसिद्ध कवि श्री जयकृष्ण पैन्यूली जी ने भी स्व. नेगी जी के साथ के अपने अनुभव साझा किए।
आखर ट्स्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विज्ञान – गणित शिक्षण के क्षेत्र एवं समाज में स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी का व्यक्तित्व प्रेरणादायी रहा है। शिक्षक महेन्द्र दत्त बंगवाल द्वारा शिवदर्शन सिंह नेगी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, शिक्षा जगत एवं समाज में दिए योगदान को सबके सम्मुख रखा। भूपेन्द्र सिंह नेगी ने सम्मानित होने वाले शिक्षक आशीष रावत का परिचय एवं उनके द्वारा विज्ञान -गणित शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार एवं उपलब्धियों को सबके सम्मुख रखा। सम्मान पत्र का वाचन रा. इ. कॉलेज भल्लेगांव की कक्षा -12 की छात्रा कुमारी मनीषा बंगवाल ने शिवदर्शन सिंह नेगी जी की सरस्वती वन्दना ‘ ज्ञान दो विज्ञान दो माँ ‘ के साथ किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक कमलेश चन्द्र जोशी ने किया।
यह कार्यक्रम मुख्य अथिति हे.न.ब. गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डी.एस. नेगी,अति विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. यशवन्त सिंह नेगी जी,विशिष्ट अतिथि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से अवकाश प्राप्त एवं शिक्षाविद डॉ.प्रदीप अण्थवाल, अतिथि वक्ता
डॉ. हर्षिमणि पाण्डेय एवं जयकृष्ण पैन्यूली स्व.शिवदर्शन सिंह नेगी जी के परिवारिक सदस्यों- आदित्य पटवाल, विजय सिंह रावत, स्नेहा पटवाल एवं सीमा रावत ,शिक्षक रत्नाकर घिल्डियाल,कुंजविहारी सकलानी,रेखा चमोली, आदित्य पटवाल,रीजनल रिपोर्टर की संपादक गंगा असनोड़ा थपलियाल,अनीता काला,अंजना घिल्डियाल, श्रीनगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
