बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : विभाग को स्पष्ट निर्देश

127

सिचाईं मंत्री ने की बाढ़ सुरक्षा उपायों की समीक्षा
देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री  सतपाल महाराज ने बाढ़ सुरक्षा उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में   बोलते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व बांधों एवं जलाशयों का समुचित प्रबंधन करने के साथ-साथ सभी जनपदों में बाढ़ सुरक्षा उपायों को समय रहते पूरा किया जाए।

प्रदेश में मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग की एक वर्चुअल बैठक गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभागार में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ सुरक्षा उपायों से संबंधित कार्यों से सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज को अवगत कराया। विभिन्न जनपदों में कार्यरत विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि उनके द्वारा जनपद में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और शेष कार्यों को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में उपस्थित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वह मानसून आने से पूर्व बांधों एवं जलाशयों के प्रबंधन के साथ-साथ नदी एवं नालों पर भी नजर रखें। सिंचाई मंत्री ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नदियों के बहाव का पता लगाया जा सकता है। श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि नदियों में अतिरिक्त मलबे को हटाने पर विशेष रूप से काम होना चाहिए ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नालियों में फंसा कूड़ा शहर में पानी भराव का एक बड़ा कारण है। इसलिए मानसून आने से पूर्व उनकी सफाई होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में वह सभी
जनपदों में स्थित नगर पालिका और नगर निगम को नालियों की सफाई के लिए लिखें। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान हरिद्वार जनपद में होता है। इसलिए जनपद हरिद्वार में बाढ़ व भूमि कटाव से ग्रसित गांव कलसिया, डुमनपुर, बालावाली, गिध्छावाली मंसूरपुर, गंगदासपुर, शिवपुरी, महाराजापुर खुर्द, रामपुर रायघटी, कबुलपुरी राजघटी, चंद्रपुरी बांगर, चंद्पुरी खादर, नाईवाला, दल्लावाला में बाढ़ सुरक्षा उपायों का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। श्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संभावित बाढ़ ग्रस्त स्थानों के चिन्हीकरण किये गया स्थानों की जानकारी लेने के साथ साथ उन स्थानों पर सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा हेतु अति शीघ्र जिला स्तरीय समितियों का गठन करने के अलावा बाढ़ सुरक्षा हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष तथा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं दूरभाष नंबर सार्वजनिक करने की भी बात कही। श्री महाराज सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहां की इस समय पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि अधिकारी जनता की बात सुने और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। विभाग में एक नई कार्य संस्कृति विकसित करें और जनता की हर संभव मदद करें।
बैठक में सिंचाई सचिव श्री एस. ए. मरूगेशन, प्रमुख अभियंता सिंचाई श्री मुकेश मोहन, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, मुख्य अभियंता स्तर-1 श्री दिनेश चंद्रा, मुख्य अभियंता श्री जयपाल सहित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारी मौजूद थे।

127 thoughts on “बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : विभाग को स्पष्ट निर्देश

  1. ¡Hola, exploradores del azar !
    casinoonlinefueradeespanol accesible desde cualquier paГ­s – п»їп»їhttps://casinoonlinefueradeespanol.xyz/ casino por fuera
    ¡Que disfrutes de asombrosas conquistas legendarias !

  2. ¡Bienvenidos, exploradores de oportunidades !
    casinofueraespanol con variedad de tragaperras – п»їhttps://casinofueraespanol.xyz/ п»їп»їcasino fuera de espaГ±a
    ¡Que vivas increíbles jugadas magistrales !

  3. ?Hola, descubridores de oportunidades unicas!
    Casino online fuera de EspaГ±a para jugadores exigentes – п»їhttps://casinosonlinefueradeespanol.xyz/ casino por fuera
    ?Que disfrutes de asombrosas logros notables !

  4. ¡Hola, participantes de desafíos emocionantes !
    Casino online sin licencia con lГ­mites altos – п»їcasinosonlinesinlicencia.es casino online sin registro
    ¡Que vivas increíbles jugadas destacadas !

  5. Greetings, lovers of jokes and good humor !
    Joke of the day for adults to share – п»їhttps://jokesforadults.guru/ adult jokes
    May you enjoy incredible memorable laughs !

  6. ¡Saludos, buscadores de tesoros escondidos !
    Casino bonos de bienvenida sin validaciГіn – п»їhttps://bono.sindepositoespana.guru/# casino online con bono de bienvenida
    ¡Que disfrutes de asombrosas botes sorprendentes!

  7. Kind regards to all luck explorers !
    The official portal 1xbet-login-nigeria.com is a reliable source for registration and logging into the system. https://1xbet-login-nigeria.com/ By using it, you guarantee the protection of your data from fraudsters and get access to the original platform. Trust only verified links for your security.
    The help section on 1xbet-login-nigeria.com provides comprehensive guides for new users. From registration to placing your first bet, you’ll find easy-to-follow tutorials. This support ensures a smooth onboarding experience for everyone.
    1xBet NG Registration | 1xbet-login-nigeria.com – п»їhttps://1xbet-login-nigeria.com/
    Wishing you incredible fortunes !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *