सेवा ही संगठन कार्यक्रम में रक्त दान कर भाजपा महिलाओं ने की सरहनीय पहल

0

देहरादून। सेवा ही संगठन है इस पंक्ति को चरित्रार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इस श्रखंला में आज केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में  प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर देहरादून की अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और युवाओं को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना काल में हर तरह से समाज के बीच में पहुंचकर पीड़ितों की मदद करने में जुटे हैं और इस समय अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे लोगों को रक्त की कमी होने पर यह रक्तदान शिविर एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने आवाहन किया कि सभी देशवासी आगे आकर और बढ़ चढ़कर रक्तदान करें। इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, मंत्री बबीता सहोत्रा प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रभारी रितु मित्रा, महामंत्री सुमन सिंह, अंशिका शर्मा, मीनाक्षी गोदियाल, मंडल अध्यक्ष रानी सैनी,मंडल अध्यक्ष शोभा रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष गीता पुरोहित, कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी मंजू कौशिक, ममता कृषाली आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *