राशन वितरण कर पुरोहित समाज के लोगो की मदद को आगे आई कमली भट्ट

1

देहरादून। कोरोना काल के दौरान भोजन दवाइयां व अन्य कई जरूरी सामान देकर असहाय लोगो की मदद को लेकर जहाँ कई संस्थाएं व संगठन मदद को आगे आ रहे है वही भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट भी हर तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में पीछे नही है बल्कि हर मोर्चे पर डट कर अपने फर्ज को अंजाम दे रही है।

इस कड़ी में कमली भट्ट ने आज अपने वार्ड 48 के अपर राजीव नगर व बद्रीश कालोनी क्षेत्र में पुरोहित समाज के लोगो को राशन वितरित कर उनकी मदद को बढ़ाये हाथ। ने कहा की जहां सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद है उनके साथ ही धार्मिक गतिविधियां भी नहीं हो पा रही है जिसके कारण पुरोहित समाज को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पूजा पाठ इत्यादि शुभ कार्य सभी बंद है इस संकट की घड़ी में महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट द्वारा पुरोहितों को राशन वितरण किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा जिस ब्राह्मण समाज के साथ हमारे जन्म से लेकर मरण तक के सभी संस्कार जुड़े हुए हैं और इस कोरोना काल में यह सभी के लिए संकट की घड़ी है उन्होंने समस्त हिंदू समाज और विशेषकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से आग्रह किया की अपने अपने क्षेत्र के सभी ब्राह्मणों को हर संभव मदद की जाए और पुण्य के इस कार्य में सहभागी बने। आचार्य श्री भगत शास्त्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा द्वारा इस सराहनीय कदम के धन्यवाद किया गया।

1 thought on “राशन वितरण कर पुरोहित समाज के लोगो की मदद को आगे आई कमली भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *