देश में मंहगाई चरम पर, गूंजे विरोध के स्वर – आप का हल्ला बोल,

 

 

आप कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ , सरकार के खिलाफ किया आंदोलन

देहरादून। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर पूरे देश मे अब विरोध का स्वर गूंजने लगा है जहाँ आम जनता रोजाना पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से त्रस्त है वही गैस सिलेंडर पर लगातार बढ़ते दामो को लेकर लोग कहने लगे हैं अब बस ! राजधानी देहरादून में विपक्ष के साथ अन्य राजनैतिक दलों के स्वर गूँजने लगे है इस कड़ी में आज आम आदमी पार्टी महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटी बनाकर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर,बीजेपी पर साधा निशाना,कहा जनविरोधी है सरकार ! अपना आक्रोश जताते हुए आप का कहना है कि लगातार बढ रही मंहगाई को लेकर आम जनता काफी परेशान है। अगर ऐसे चलता रहा तो आम लोगो के लिए दो वक्त की रोटी भी नही कमाई जा सकती है। कोरोना काल से जहाँ लोगो का रोजगार खत्म हुआ हो गया ऐसे में सरकार ने महंगाई बढ़ा कर गरीब जनता के पेट मे लात मारी है।
बढती मंहगाई और बढती कीमतों के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्षों समेत पार्टी प्रवक्ता, संगठन मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित गाँधी पार्क में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और लगातार बढ रही गैस की बढती कीमतों के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया था ।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। मंहगाई आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई चीजें लेना अब आम आदमी के बस से कोसों दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि, आए दिन पेट्रोल, डीजल और लगातार बढ रहे गैस के दामों से लोगों की जेब पर सरकार डाका डालने का काम कर रही है। विशाल चौधरी ने कहा कि, भाजपा राज मे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है ,आत्म निर्भर भारत का सपना दिखाने वाली भाजपा ने आम आदमी की आजीविका पर कडा प्रहार किया है, उन्होंने कहा लाॅकडाउन के समय से आम जनता बेरोजगारी का दंश झेल रही है । वहीं ऊपर से गैस, पेट्रोल, खाद्य सामग्री के दाम बढना आम आदमी के लिए मानसिक शोषण करना जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि ,दस दिनों के अंदर रसोई गैस सिलेंडर की किमतों मे 75 रूपयों का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 में ,दो महीने के अंतराल में गैस सिलेंडर की कुल कीमत 175 रूपया बढ चुकी है। ऐसा ही हाल डीजल और पेट्रोल का है,जिनकी कीमतें लगातार बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता से कोई सरोकार नही है ,लेकिन जनता आगामी चुनावों में सबका जवाब देगी।

इस दौरान आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि, एक ओर देश का अन्नदाता सडकों पर आंदोलन करने को मजबूर है तो, वहीं दूसरी ओर मध्यमवर्गीय वर्ग का सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ गया है। लेकिन अब जनता को बरगलाना आसान नहीं है। जनता सरकार के झांसे में अब नहीं आने वाली है। इसलिए आज महंगाई के खिलाफ इस अवसर पर आप पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के बाहर ही धरना स्थल पर चुल्हे पर रोटियां भी बनाई, ताकि इस सरकार की आंख खुल सके और एहसास हो सके कि मंहगाई का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर ही पडता है ,क्योंकि घर का सारा हिसाब महिलाओं के ही कंधों पर होता है।

रजिया बेग ने कहा भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्रीगण सभी औधोगिक इकाईयों को लाभ पहुंचाने की नीति बना रहे हैं, जिससे आम आदमी का कोई सरोकार नहीं है। जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है, 15 लाख व गोल्डन कार्ड जैसे खोखले दावे करने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश प्रवक्ता ,संजय भट्ट ,योगेन्द्र चौहान, रविन्द्र आनंद , नवीन पिरशाली, संघठन मंत्री ,राजेन्द्र सिंह , सुशील सैनी , शरद जैन , मनोज चौधरी, बबलू चौधरी, अशोक सेमवाल, सुमित दयाल , भरत सिंह सेक्रेट्री,डिम्पल सिंह, एडवोकेट विनोद कुमार, उपमा अग्रवाल, सुधा पटवाल, दिपक सलवान, सीमा कश्यप, हिमांशु पुण्डिर, मुकुल, गुरमेल सिंह, अनंत राम, एडवोकेट गयूर अली, सुनील घाघट, राजकुमार, जितेन पंत, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा रावत, राजन, सलमा, रविन्द्र पडियार, अमित अग्रवाल, रोहित, सुशील चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।