11विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
देहरादून । ग्राफिक इरा ग्लोबल स्कूल में द्वि दिवसीय अंतर विद्यालयीय स्तर पर विभिन्न 11विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय 15 विद्यालयों ने सक्रीय भाग लिया।
अ) इंग्लिश वाद विवाद प्रतियोगिता:–
निर्णायक वर्ग में डॉ,थमीनल अंसारी ,विवेक उनियाल का सक्रिय योगदान रहा। नौ विद्यालयों ने भाग लिया
आ) विज्ञान प्रतियोगिता
18 प्रतिभागी तथा 6 स्कूलों ने भाग लिया
निर्णायक वर्ग:— डॉ अश्विन कुमार शर्मा, डॉ संजीव किमोठी।
इ)। क्विज:– 24 विद्यार्थियों ने तथा 8 विद्यालयों ने भाग लिया।
ई)स्पेल बी:– सात प्रतिभागी तथा सात विद्यालयों ने भाग लिया।
उ) पी. पी. टी. कंपटीशन.:—
निर्णायक : इ—डॉ निधि सेठी, विशाल गौड़.
14 प्रतिभागी तथा 7 विद्यालयों ने भाग लिया।
ऊ) STEM Based एक्टिविटी:–
ए) यूथ पार्लियामेंट — 16th अक्टूबर को केवल दो राउंड किए गए । अंतिम राउंड कल 17th अक्टूबर को होगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधानाचार्य त्रेहन जी के द्वारा सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को तथा प्रधानाचार्य वर्ग को धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया गया।
द्वितीय दिवसीय प्रतियोगिता निश्चित किए गए समय पर आरंभ होगी।
इस भव्य कार्यक्रम का श्रेय चेयरमैंन डा० घनशाला को जाता है जिनकी दूरदर्शिता तथा विद्वता का परिणाम है कि आज 244 विद्यार्थियों को नया मंच दिया गया तथा प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर आधारित इन प्रतियोगिताओं को अपने ज्ञान, क्षमता, योग्यता से सफल बनाया।
