प्रदेश में स्वच्छता अभियान को लेकर छेड़ी मुहीम….

0

चमोली 15। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान को लेकर एक मुहीम  छेड दी है। अब कोई भी बेवजह सर्वजनिक जगहों पर कूड़ा इत्यादि  नहीं फैंकेगा। इस काम को अंजाम देने के लिए प्रशासन से लेकर व्यापारियों व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से मिलकर  वैचारिक मंथन हुआ है जिसमे तय हुआ है कि 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सभी लोगो को जागरूक करते हुए कूड़ा कचरा इत्यादि को किसी भी सूरत मे सड़को पर फैलने नहीं दिया जायेगा।  इसी क्रम में आज नगर पालिका सभागार कर्णप्रयाग में व्यापार मण्डल, स्वयं समूहों के साथ बैठक कर उन्हें गीले सूखे कूडे को अलग रखने तथा गीले कूडे को ऑन साईड प्रसंस्करण करने हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ नगरपालिका परिषद द्वारा यात्रा मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा लोगों को सूखे गीले कूडे़ को अलग अलग रख कर पर्यावरण मित्रों को या पालिका के वाहन में देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही सूखे गीले कूड़े को पुनचक्रण एवं खाद बनाए जाने हेतु भेजा गया।

वहीं नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा ंिसंहधार एवं मारवाडी में महिला समूहों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।
इसके साथ पूर्वी पिण्डर रेंज देवाल के कर्मचारियों द्वारा आरक्षित क्षेत्र यात्रा पडाव अबिन खरीक आली बुग्याल में स्वच्छता अभियान चलाकर 5 किग्रा कूडा एकत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *