आशा नौटियाल ने कहा प्रभावितो के आशियानें फिर से बसेंगे

देहरादून। भारी वर्षा से हुई त्रासदी में मालदेवता सरखेत क्षेत्र में प्रभावितों के आशियाने पल भर में धूमिल हो गए। कई मलबो में दबकर काल के गाल में समा गए। क्या भविष्य में प्रकृति की मार झेल रहे प्रभावित क्षेत्र के लोग  नये सीरे से अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से गुजार पाएंगे। क्या वाकई सरकार इनके आशियानें फिर से बनाने में इनकी मदद कर पायेगी? आज ये सवाल राजधानी  का हर वो नागरिक कर रहा है जिसने अपने परिवार व रिश्तेदार खोया है। जिनके सपने अचानक एक ही पल में चकनाचुर हो गए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने  मालदेवता स्थित सरखेत क्षेत्र में  प्रभावित लोगों से मिली और उन्हें भरोसा दिलाया कि  सरकार निश्चित रूप से  उनकी मदद कर रही है। इस बीच श्रीमती नौटियाल ने बच्चों को राहत पहुचाई।

You may have missed