राजनाथ सिंह के बाद गडकरी भी हुए कोरोना संक्रमित

राजनाथ सिंह के बाद गडकरी भी हुए कोरोना संक्रमि

देहरादून। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित हो गए है। पता चला है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona positive) आई है।
इस बात की जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट कर दी है।
उन्‍होंने लिखा है कोरोना (Corona) के हल्‍के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्‍ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पिछले कई दिनों से लगातार बीजेपी के कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित हुए है और अब सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

उन्‍होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्‍हें कोरोना के हल्‍के लक्षण हैं और उन्‍होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

You may have missed