निराशा जनक हुई साबित प्रदेश में सरकार की विकास योजनाएं : के.जेबी कार्की

107

राज्य निर्माण आन्दोलनकारियो को मिले उचित सम्मान

देहरादून।अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.जे.बी.कार्की ने कहा है कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की समृधि व विकास के लिए किये गए प्रयास अभी तक पूरी तरह सार्थक नही हो पाए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की लड़ाई जिन मूल्यों व सिद्धान्तों के लिए लड़ी थी आज उसकी दिशा व दशा दोनों बदल चुकी है। अभी तक सरकार धरातल पर अपने कार्य को ठीक तरह से अंजाम नही दे पाई।
श्री कार्की आज उज्ज्वल रेस्तरां में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य आंदोनकारी हमेशा से यही मांग करते आये है कि शिक्षा एक समान हो परन्तु सरकार अभी तक पूरे प्रदेश में CBSC प्रणाली
लागू नही कर पाई है। रोजगार गारंटी का मुद्दा सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। जिस कारण प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है। आज प्रदेश में पानी , बिजली व स्वास्थ्य को लेकर सरकार अभी तक कोई ठोस नीति नही बना पाई।
आज प्रदेश को बेहतर सरकार चलाने वाले कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है। भाजपा सरकार को जनता के बीच बेहतर सम्वाद बनाने की आवश्यकता है। तभी प्रदेश को सही दिशा मिल सकती है।
पत्रकार वार्ता में शारदा नौटियाल,रेखा क्षेत्री,पूजा थापा,नवीन पाठक,गोपाल सिंह देवड़ी,किरण भंडारी,रीता ठाकुर,दिव्यांशु थापा, बलबीर डांगी आदि शामिल थे।

107 thoughts on “निराशा जनक हुई साबित प्रदेश में सरकार की विकास योजनाएं : के.जेबी कार्की

  1. В этой статье-обзоре мы соберем актуальную информацию и интересные факты, которые освещают важные темы. Читатели смогут ознакомиться с различными мнениями и подходами, что позволит им расширить кругозор и глубже понять обсуждаемые вопросы.
    Выяснить больше – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed