महिला मोर्चा ने टीकाकरण अभियान में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

वैक्सीन केंद्रों पर डॉक्टर नर्स को कमल का फूल देकर  व्यक्त किया आभार

देहरादून। भाजपा महानगर महिला मोर्चा कमली भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में वैक्सीन केंद्रों पर काम करने वाले कोरोना वारियर्स डॉक्टर नर्स को कमल का फूल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने  करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर कमली भट्ट ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा की 100 करोड़ लोगों को कोरोना से लड़ने हेतु वैक्सीन रूपी संजीवनी देने का कार्य कोई देव पुरुष ही कर सकता है और यह देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस पुनीत कार्य हेतु सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर ए.एन. एम मधु जोशी, दीपा जोशी  ए एन एम रीना  रमोला .  एन .एम सुनीता  ऐठानी ए.एन.एम सपना तोमर ए. एन.एम दीपा बिष्ट, गुड्डी रावत आदि लोगों को सम्मानित किया।