उत्कृष्ट कार्य के लिए कोतवाली प्रेम नगर एस.ओ राठौर का बेटी फाउंडेशन ने किया सम्मान……
जोशे जूनून अभी बाकि हैं यारो मगर दामन ना छोड़ना…
सोच अच्छी हो तो उम्मीद के एक कतरे से कभी हालते- मुक़ददर भी बदल जाया करते हैं…..।
कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए बेटियाँ फाउंडेशन कई प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अक्सर महिलाओं को सम्मानित करती आई हैं लेकिन आज बेटियाँ फाउंडेशन ने जिस प्रतिभा को सम्मान के लिए चुना वे उनका रुतबा किसी आई.एस. अधिकारी से कम नहीं हैं। उनके व्यवहार व कार्यशेली से युवा ही नहीं बल्कि बुजर्ग शहरी भी उनके मुरीद हो गए। थाना कोतवाली प्रेमनगर एसओ नरेश सिंह राठौर ऐसी ही एक शख्ससियत हैं उन्होंने अपने कार्य वह व्यवहार से कम उम्र में वह रुतबा कायम किया जो अपने आप में एक मिसाल हैं। अभी हाल ही में बदमाशों द्वारा हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल होते हुए भी अपने फर्ज को अंजाम दिया थ
आज उन्हें बुके व प्रशस्ति पत्र देकर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
एमडी प्रांजल जैन का कहना है कि हमारी संस्था लगातार गरीब महिलाओं के लिए कार्य कर रही ताकि वे भी समाज में अपने आप को स्थापित कर सकें उन्हें हर संभव मदद की जा रही जहाँ घर की जरूरतों के लिए सामान वहीं रोजगार के उन्हें जरूरी संसाधन जुटा कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा रहा हैं।
बेटी फाउंडेशन टीम कार्यकर्ताओं में गीता सिंह, अलका , सुबोध ,संजय रानी, निधि, कुसुम व स्नेह सेमवाल आदि शामिल थे।
