दिल में उतरने वाली वो आवाज हमेशा के लिए हो गई ख़ामोश……..

देहरादून। आज संगीत जगत की एक बेहद मधुर और अमूल्य आवाज़ हमेशा के लिए ख़ामोश हो गई। सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर जी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

उनकी आवाज़ में ऐसी मिठास, ऐसी कोमलता और ऐसा सुकून था, जो सीधे दिल में उतर जाता था। उन्होंने हिंदी, मराठी और कई भाषाओं में अनगिनत यादगार गीत दिए और अपनी सुरमयी गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए एक विशेष स्थान बना लिया।

“ना तुम हमें जानो”, “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” जैसे अनमोल गीतों की वह आवाज़ अब भले ही हमारे बीच नहीं रही, मगर उनके सुर सदियों तक गूंजते रहेंगे

You may have missed