होली मिलन समारोह के रूप में महासंघ की शानदार प्रस्तुति

देहरादून।उत्तराखंड पत्रकार महासंघ जनपद देहरादून जिला इकाई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह बेहतरीन प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे नन्हे कलाकारों के भीतर की कला को उजागर करने का मौका दिया गया ताकि उन्हें गायन व नृत्य के माध्यम से प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही महासंघ द्वारा प्रथम बार आयोजित समाचार पत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किये जाना सरहनीय पहल रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री डी. एस. मान, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रपोत्र श्री चंद्रशेखर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि मेजर बी. एस. बिष्ट(सेवानिर्वित) सहित महासंघ नव निर्वाचित पदाधिकारियों सहित प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

You may have missed