संगीत के सरताज महान तबला वादक उस्ताद जाक़ीर हुसैन ने दुनिया को कहा अलविदा….

अमेरिका। दुनिया भर में मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन हो गया है। 73 वर्षीय के इस महान कलाकार का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज के दौरान निधन हो गया। जाकिर हुसैन पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है…

संगीत के क्षेत्र में अपने हुनर के बल पर पुरी दुनिया में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर चुके महान शक्शियत की मौत की खबर सुनते ही देश में मातम छ गया । जिनके नाम से ही लाखों संगीत प्रेमियों के दिल धड़क उठते थे, आज उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके लाखों चाहने वालों के चेहरे पर मायूसी छा गयी। आज देश ने संगीत की दुनिया का ऐसा  नायाब कोहिनूर हीरा खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है।…..