राम तेरी गंगा मैली का साहिबा अब कभीं ना सुन पायेगा

अभिनेता राजीव कपूर ने दुनिया को किया अलविदा

मुम्बई। हुस्न पहाड़ो का क्या कहना व सुन साहिबा सुन ….गीत को सुनकर आज भी दिल झूम उठता है। राम तेरी गंगा मैंली फ़िल्म से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाले व ग्रेट शो मेंन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर को स्पॉट किया गया। एका एक कपूर परिवार के दिग्गज लोगो का यूं कम उम्र में चले जाना वाकई बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई शायद कभी ना हो पाएगी।

You may have missed