डीएम ने रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर मतदान पाटिर्यों की रवानगी हेतु की जा रही समुचित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से निर्वाचन सामग्री से बचाव के दृष्टिगत तैयारी की जाए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधासभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम/कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। साथ ही राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।