सियासी अटकलो पर लगा विराम ! त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी प्रत्याशी घोषित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवार पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी के नामों का जिक्र होते ही सियासी गलियारों में चुनावी हलचल मच गयी। किसी की चल पड़ी तो किसी के हाथ आई निराशा। लम्बे समय से टिकटो को लेकर चल रहे सियासी अटकलो पर विराम लग गया।

पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

 हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के टिकट कट गए हैं।