देवभूमि पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

0

सुरेश चावला अध्यक्ष व दीपक गुलानी महामंत्री चुने गए

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव  राजधानी देहरादून में आज सम्पन्न हुए जिसमे सर्वसम्मति से सुरेश चावला को जिला अध्यक्ष एवं दीपक गुलानी को जिला महामंत्री बनाया गया।

चुनाव अधिकारी सेवा सिंह मठारू जी की देखरेख में हुए सर्वसम्मत चुनाव में उपरोक्त के अतिरिक्त संदीप शर्मा व संजय भट्ट – उपाध्यक्ष, रजत शर्मा व अनुराग सेमवाल – सचिव, ऋतुराज गैरोला – कोषाध्यक्ष, योगेश सक्सेना व शैलेन्द्र सिंह – प्रचार मंत्री, स. हरप्रीत सिंह व गौरव भारद्वाज – संगठन मंत्री चुने गए।
सदन ने सर्वसम्मति से चुनी गईं कार्यकारिणी को अधिकार दिया कि परस्पर सहमति से दस सदस्य कार्यकारिणी का मनोनयन करें। ताकि इक्कीस सदस्य कार्यकारिणी की संस्तुति प्रदेश कार्यकारिणी को स्वीकृति हेतु प्रेषित की जा सके।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सदन में उपस्तिथ प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डॉ. वी. डी. शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय, सचिव प्रेमलता भरतरी, शशिकांत मिश्रा, पं. सुभाष चन्द्र जोशी, राजेश भटनागर ने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ततपश्चात जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
वक्ताओं में डॉ. चन्द्र सिंह तोमर “मयंक”, केशव पचौरी “सागर’, जुगल किशोर वर्मा आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर  संजय कुमार, अभिनव चौरसिया, शैलेन्द्र पौखरियाल, राजकुमार छाबड़ा, अरुण कुमार, वरुण छाबड़ा आदि पत्रकारिता से जुड़े लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *