फर्नीचर की दुकान में लगी आग लाखो का माल हुआ राख

लोगो ने बताया शॉट सरकिट से लगी आग

देहरादून। भंडारी बाग स्थित एक फर्नीचर की दुकान में बीती रात आग लगने से लाखों का माल स्वहा हो गया। बताया जाता है कि दुकान में कई लोगो का सामान बनकर तैयार था जिसे कुछ दिनों बाद डिलीवर होना था परन्तु किसी को मालूम भी ना था कि अचानक कुदरत का कहर इस तरह दुकान पर टूट पड़ेगा। जबकि ताज्जुब की बात है कि उसके ठीक बगल में अन्य फर्नीचर की दुकान बाल बाल बच गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार भंडारी बाग स्थित आशु फर्नीचर जिसके मालिक आशु धीमान है। जो पिछले कई वर्षो से मकानों की चोखट, दरवाजे व खिड़की आदि का सामान तैयार करके लोगो को देते थे। कल रात आचनक आग लग जाने से दुकान में महंगी लकड़ियों से बना लाखो का सामान जल कर राख हो गया। लोगो ने आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया है।
बताया जाता है कि दुकान के मालिक ने लोगो से एडवांस लेकर माल तैयार करने का आर्डर बुक किया था। आग लगने से दुकान में रखा सारा माल जल कर स्वाहा हो गया । इस भयानक अग्निकांड से वहाँ काम करने वाले सभी मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो गया है।

You may have missed