30 सितंबर को दिल्ली मे पहाड़ी सिने स्टार अवार्ड की मचेगी धूम
देहरादून। अब पहाड़ के सिने कलाकारों को उनके उत्कृष्ट अभिनय व संगीत के लिए अवार्ड देने के लिए 30 सितंबर को दिल्ली मे नेहरू स्टेडियम के ऑडोटोरियम मे यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स समारोह आयोजित होने जा रहा है । बताते है इस अवार्ड को देने के लिए सिने जगत की कई नामचीन हस्तियाँ व सेलिब्रिटी शामिल होने जा रही है।
अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ संगीतकार ,सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक व सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड के लिए चुनी जायेगी।
ये जानकारी यंग उत्तराखंड के महासचिव अनूप डोबरियाल ने कहा है कि उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत के कलाकारों के व्यापक प्रचार प्रसार में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स अपना एक महत्त्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका अदा कर रहा है जिसकी प्रशंसा कला-संस्कृति जगत के हर लोग कर रहे हैं। यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस की पिछले 9 -10 सालों से भरपूर प्यार भी मिल रहा है और इसी का ये सुखद परिणाम है कि आज भी हमें इस कार्यकर्म को बेसब्री के साथ करने की ऊर्जा प्राप्त होती है जबकि संस्था के सभी सदस्य अपने निजी निजी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और समाज के लिए अपना बहुमूल्य समय निकाल रहे हैं। महासचिव अनूप डोबरियाल ने यह भी अपील की है कि दिल्ली एनसीआर में रहने वाले सभी लोग 30 सितम्बर को जवाहर लाल नेहरू इनडोर ऑडिटोरियम लोधी रोड़ नई दिल्ली में जरूर पहुचें। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सोशल मीडिया अव वेबसाइट www.yucineawards.com के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.