दीपक गुसाई की पूज्य माता पन्चतत्व में विलीन…

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

महासंघ के सभी सदस्यों ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

ज्ञात हो कि पत्रकार दीपक गुसाईं की माता सुंदरी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, जिनका 31 अगस्त देर रात स्थानीय कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 72 वर्ष की थी।

शुक्रवार को हरिद्वार, खडखडी स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान महासंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed