पर्यावरण मित्र से कथित अभद्रता पर कांग्रेस पार्षद पर दर्ज किया मुकदमा….
Oplus_16908288

देहरादून। वार्ड नं0 38 पण्डितवाड़ी देहरादून नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अभिषेक तिवारी के द्वारा पर्यावरण मित्र माया देवी से की गयी कथित अभद्रता का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसका विरोध करते हुए उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाती उप योजना के सदस्य जयपाल बाल्मीकि द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए पर्यावरण मित्र महिला को सुरक्षा के साथ उन्हें सम्मान दिए जाने की बात कही।
पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए जयपाल बाल्मीकि ने आरोप लगाया गया है कि है कि वार्ड नं0 38 पण्डितवाड़ी देहरादून नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अभिषेक तिवारी के द्वारा पर्यावरण मित्र माया देवी पर सख्ती करते हुए कार्यस्थल पर मनमाने ढंग से जबरन कार्य कराया गया। उक्त कर्मचारी द्वारा इसका विरोध करने पर पार्षद अभिषेक तिवारी ने माया देवी के साथ गाली-गलौच व अभद्रता, मारपीट व जातिसूचक शब्द कहे, इस प्रकार का प्रकरण पहले भी संज्ञान में आया है कि पार्षद अभिषेक तिवारी, कर्मचारियों से इस तरह की हिमाकत पहले भी कर चुका है।