भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी का प्रतिनिधि मंडल

देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी उत्तराखंड एन डी ए एलाइन्स‌, के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से यमुना कालोनी देहरादून में औपचारिक भेंटवार्ता की।

इस अवसर पर उत्तराखंड राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी एन डीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.जेबी.कार्की  के नेतृत्व में श्री भट्ट का बुके देकर उन्हें प्रस्तावित वक्फ बोर्ड वो भाजपा के बेहतर कार्य उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर अवसर पर उत्तराखंड राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी एन डीए की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर नई कार्यकारणी ने अपने अनुभव सांझा किए।

श्री कार्की ने आशा व्यक्त है कि गोरखा समाज के विकास हेतु जल्द ही कोई नई नीति बनाई जाए जिससे देश में गोरखा समाज की आत्म निर्भरता के साथ देश में उत्कृष्ट पहचान बन सके।

इस अवसर पर उत्तराखंड आन्दोलनकारी सेनानी के सह प्रमुख मनोज ध्यानी, श्रीमती आशा नेगी,
शशी कला रावत, उत्तराखंड राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी एन डी ए प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सी बी थापा,‌ कार्य वाहक अध्यक्ष अजय थापा, प्रदेश महामंत्री कैप्टन नितिन गुरुंग, कैप्टन
नमो नारायण थापा , कैप्टन थपलियाल और अन्य दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेंट कर उत्तराखंड
गोरखा कल्याण परिषद के गठन हेतु सभी ने नीति सिद्धांतों पर चलकर पार्टी की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।