केंद्रीय ट्रेड यूनियंस व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन में सीटू से संबद्ध यूनियनें करेंगी हिस्सेदारी…..
देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध यूनियनें 10 अगस्त 2026 के राष्ट्र व्यापी जेल भरो आंदोलन में भागीदारी करेगी।
सीटू की विभिन्न यूनियनों की बैठकों में यह निर्णय लिया गया इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जेलभरो आंदोलन में सीटू एटक ,इंटक व किसान सभा आदि संगठन हिस्सेदारी करेंगे । उन्होंने बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी साथ ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।
