भारत विकास परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर कई प्रतिभाएं हुई सम्मानित….

वरिष्ठ लोगों के कार्यों व अनुभवों से ली गयी प्रेरणा जीवन के महत्वपूर्ण कार्यो को सार्थक करती है। गुरुजनों व पदाधिकारियों के सम्मान से जुड़े संगठनों मे भारत विकास परिषद वर्षो से अपने कर्तव्यों व दायित्वों की पूर्ति करता आ रहा है। आज भी उक्त संगठन की कार्यशैली व उपलब्धियां समाज व राज्य के लिए किसी प्रेरणा स्रोत से कम नहीं है। भारत विकास परिषद के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर समर्पण शाखा देहरादून, द्धारा आज अपने पूर्व अध्यक्षों को डाo सूरज प्रकाश 2023–24 सम्मान से सम्मानित किया जिसमें पी0 सी0 पंत एवं डा0 श्रीमती प्रफुला सोनी को सम्मान पत्र द्वारा समान्नित किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कमल कुमार लाल, कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद जगदीश बाबला, निशा अग्रवाल, सचिव, संजय गर्ग, राजीव सक्सेना, तरुण पंत एवं डा0 पी सोनी आदि उपस्थित थे ।

You may have missed