वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने मेयर का किया सम्मान…

0

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा का शौल व बुके देकर उनका सम्मान किया गया
मकवाना ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून द्वारा मलिन बस्ती वासियों के वर्ष 2016 से 2022 से 2023 तक के वित्त वर्ष के हाउस टैक्स को माफ कर ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किया है जिस से देहरादून की 129 से अधिक मलिन बस्तियों के निवासियों को बहुत बड़ी आर्थिक मदद अथवा राहत मिलेगी साथ ही वर्ष 2023 से 24 से मलिन बस्तियों के आवासों पर टैक्स प्रक्रिया शुरू होने से मलिन बस्ती वासियों की नियमितीकरण की स्थिति भी मजबूत होगी।
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने महापौर सुनील उनियाल गामा के अतिरिक्त नगर आयुक्त एवं अन्य सभी पार्षदों का भी धन्यवाद प्रकट किया।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मियों एवं सभी आउटडोर सफाई कर्मियों का इपीएफ एवं ईएसआई की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की जिस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया।
स्वागत करने वालों कोई राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया , पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजेंद्र केसला , राजेश कुमार प्रधान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ नगर निगम देहरादून, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री राजीव राजोरी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम यूनियन श्री सोमू सिलवान, संजय बालू प्रदेश सचिव राजेंद्र मचल जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार जिला प्रमुख महामंत्री श्री राजेश चौधरी, श्री अमन कुमार महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश आजाद विवेक कुमार राजू मयंक मिश्रा अनिल कुमार तथा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *