हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम…

देहरादून  जनवरी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज क्लब की महिला सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डायमंड शिक्षा प्रचार समिति नीति आयोग (रजिस्टर्ड) की मास्टर ट्रेनर व सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गुरुंग रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधिका गुरुंग ने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। वे महिलाओं के समूहों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही सामाजिक रूप से भी उनको सशक्त करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
कर्नल माया गुरुंग (सेनि) ने इस दौरान महिला पत्रकारों से अपने शिक्षा से लेकर सेना में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम है।
इस अवसर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने इस अवसर पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों में नीना थापा, वंदना थापा, प्रतिभा शाही, प्राची, स्वाति पुरी के साथ ही क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी बिष्ट, क्लब सदस्य ज्योत्सना, सुलोचना पयाल, विजय लक्ष्मी भट्ट, नेहा संवर बिष्ट, प्रभा वर्मा, गीता मिश्रा, गीता बिष्ट, माधुरी, सरिता नेगी, रेनू सकलानी, दीपशिखा रावत वर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब महामंत्री विकास गुसाईं, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन बहुगुणा, मंगेश कुमार, फहीम तन्हा, बालम सिंह तोपवाल, राम अनुज आदि मौजूद रहे।

You may have missed