करनपुर गोलीकांड के मुख्य गवाह रहे राजीव मोहन ने दुनिया को कहा अलविदा

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान करनपुर गोली काण्ड के मुख्य गवाह रहे राजीव मोहन ने आखिर दुनिया को कहा अलविदा।

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे राजीव मोहन का इलाज के चलते अस्कमात निधन पर उत्तराखण्ड आंदोलनकारी मंच ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में करनपुर गोली काण्ड के गवाह रहे राजीव मोहन पिछले 14 दिनों से कनिष्क हस्पताल में सघन चिकत्सा कक्ष (ICU) में भर्ती थे। वह लिवर और न्यूरो की तकलीफ से पीड़ित थे वह काफी दिन मैक्स हस्पताल में भी भर्ती रहे उसके बाद उनकी पत्नी द्वारा कनिष्क हस्पताल में भर्ती किया था। आज दोपहर 02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बताया की वह अभी 06 माह पूर्व ही शिक्षा विभाग से सेवा निवृत हुए थे वह अपनी पत्नी के साथ करनपुर गुरुद्वार रोड में रहते थे।
उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 11–बजे उनके निवास स्थान गुरुद्वारा रोड से नालापानी शमशान घाट में किया जाएगा।

 

You may have missed