छठे दिन भी मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही जारी

1

कंपनी गार्डन पर जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण

अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आर. राजेश कुमार सख्त

देहरादून। अतिक्रमण अभियान  के तहत मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में  अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर गम्भीरता बरतते हुए  सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए  हैं। मसूरी में उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के  छठवां दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा कंपनी गार्डन आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी।

1 thought on “छठे दिन भी मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही जारी

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *