महिलाओं के हक और अधिकार का कराया एहसास

1

महिला दिवस पर 7 महिला पत्रकार सम्मानित 

देहरादून । मुस्कराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,हर पथ को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी…

आज इस कथन को पूरी दुनिया में चरित्राथ कर दिखाया महिलाओं ने। महिलाओं के शौर्य त्याग की अनगिनत कहांनियां इतिहास के पन्नों में सदैव स्मरण की जाती रहेंगी।  प्रेसक्लब में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने 7 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की वकील सुषमा जुयाल अंथवाल ने महिला पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि संविधान में महिलाओं को पुरूषों की अपेक्षा अधिक अधिकार दिए है। महिलाओं को अपनी ताकत को पहचानना होगा।
मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिन सात महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें अमर उजाला से दीपा शर्मा भट्टाराई, विजय लक्ष्मी भट्ट, दैनिक हिन्दुस्तान से उषा रावत नेगी, रश्मि खत्री, राष्ट्रीय सहारा से सरिता नेगी, स्वतंत्र पत्रकार वर्षा सिंह, आई नेक्स्ट से मीना नेगी व शिक्षा के क्षेत्र में रचना गैरोला को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुषमा जुयाल अंथवाल ने कहा कि सनातन धर्म में पुरूष व महिला को शिव व शक्ति का समावेश माना गया है। इसलिए सभी बराबर है। सोच में बदलाव लाना पडे़गा ,और समझना होगा कि सामाजिक दृष्टिकोण से सभी को अभिव्यक्ति का अधिकार है, सब एक समान है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही महिलाओं को संरक्षित करने के लिए उन्हें संविधान प्रदृत अधिकार दिए गए। इसी का नतीजा है कि पुरूषों की तुलना में महिलाओं आज पीछे नहीं हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ मन व कर्तव्य बोध समझते हुए इनका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने महिला पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की पहल का स्वागत किया ।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कहा कि आज की पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां बढ़ गई है। बावजूद इसके महिला पत्रकार नेक व लगन से पत्रकारिता कर रही है। पत्रकारिता के अलावा सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
यूनियन के संरक्षक व उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। महिला दिवस पर सम्मानित होने वाले पत्रकार साथियों को उनके कार्यक्षेत्र में किए जा रहे योगदान के आधार पर सम्मान मिलना उनका अधिकार भी है और हक भी है। इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने कहा कि महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आना होगा। अक्सर देखा जाता है कि राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को पीछे धकेल दिया जाता है। इस प्रवृत्ति को त्यागना होगा और महिलाओं को बराबरी का हक देना होगा।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिला पत्रकार विजय लक्ष्मी भट्ट, सरिता नेगी पत्रकार यूनियन के प्रचार मंत्री शूरवीर सिंह भण्डारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री ओ पी बेंजवाल, यूनियन के कोषाध्यक्ष मनमीत रावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रेस क्लब व यूनियन के पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियला, यूनियन के उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, यूनियन के संगठन मंत्री विनोद पुण्डीर, यूनियन के सचिव सुशील रावत, यूनियन के गढ़वाल मण्डल प्रभारी संजय किमोठी, प्रेस क्लब की कनिष्ठ उपाध्यक्ष गीता मिश्रा, भाजपा की मसूरी मंडल की अध्यक्ष पुष्पा पडियार आदि मौजूद थे।

1 thought on “महिलाओं के हक और अधिकार का कराया एहसास

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *