धामी ने चिकित्सालय पहुंचकर स्वयं सेवक पदाधिकारी का जाना हाल
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख डोईवाला निवासी संपूर्णानंद थपलियाल का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी हासिल की। डोईवाला निवासी संघ के संपूर्णानंद थपलियाल को कुछ दिन पूर्व ह्रदय घात हुआ था। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट भर्ती कराया गया था। वही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन अस्पताल में ही ईलाज करा रहे हल्द्वानी निवासी निमेश पाण्डेय का भी हालचाल जाना।
Quality cleaning fair prices, economical without cutting corners. Smart spending choice made. Smart choice made.
Dry Cleaning in New York city by Sparkly Maid NYC