कीर्तिनगर जा रहे दिवाकर भट्ट का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बचे दिवाकर भट्ट

देहरादून। पूर्व मंत्री व उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट आज एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बचे।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह श्री भट्ट किसी कार्यवश अपने सहयोगी कार्यकर्ता मनोज भट्ट के साथ बुलेरो में बैठकर देवप्रयाग से कीर्तिनगर की और जा रहे थे। उस वक्त उनके साथ अन्य दो और सहयोगी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। तभी अचानक वाहन का टायर फट गया। वाहन चला रहे मनोज भट्ट की आंख में अचानक चोट लग गयी जिससे हड़बड़ाहट में वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वाहन किसी पहाड़ी से टकरा गयी जिससे
कार में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही उत्तराखण्ड आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती मौके पर पहुँचे। किसी तरह वाहन से हुए चोटिल लोगो को महन्त इंद्रेशअस्पताल ले जाया गया।
इस दुर्घटना में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट व मनोज भट्ट के अलावा बाकी दो लोगों को मामूली खरोंचे आई है।
समाचार लिखे जाने तक दिवाकर भट्ट की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

You may have missed