महऋषि वाल्मीकि सेना उत्तराखंड मलिन बस्ती के उत्थान हेतु करेगी संघर्ष : जयपाल 

0

अशोक बहोते बने महऋषि वाल्मीकि सेना उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। महऋषि बाल्मीकि सेना की इकाइयां देश मे गरीब दलितों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में बाल्मीकि सेना दलित समाज के उत्थान हेतु पूर्ण रूप से संघर्ष करेगी।
ये बात राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य व महऋषि बाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल ने नई बस्ती बलबीर रोड में एक सभा के दौरान अपने सम्बोधन में कही।

उन्होंने कहा कि राज्य में सफाई कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांति एक समान वेतन नही मिल पा रहा है जबकि सरकार उपनल कर्मचारियों को नियमित भी करने जा रही है उसके बावजूद निगमो में कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को भी नियमित किया जाना चाहिए जिसके लिए बाल्मीकि सेना पिछले कई समय से इस काम मे जुटी हुई है। उन्होंने कहा कहा कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक मिले व जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए इसके लिए हमे संघर्ष करना होगा।
बैठक मे समाज सेवी व युवा नेता अशोक बहोते को सेना का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मलीन बस्ती की जनता ने पुष्प मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अशोक बहोते ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मालीन बस्ती के उत्थान के लिए समर्पित रूप से कार्य करने का वायदा किया। मंच का संचालन कर रहे युवा नेता विजय कुमार ने मंच पर आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर डोईवाला मलिन बस्ती से आये युवा कार्यकर्ताओ को महऋषि वाल्मीकि सेना में शामिल कर उन्हें सम्मानित किया।
उपस्थित लोगों में अंकित कुमार,सुमित कांगड़ा,राजकुमार टिंकू,मुन्ना लाल,विजेंद्र कुमार,बलदेव,जगराम,दीपक कुमार, सोमादेवी,आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *