डाक सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने को 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनायेगा भारतीय डाक विभाग

भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनांक 09 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के माध्यम से डाक सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विभाग की आधुनिक, नागरिक-केंद्रित एवं तकनीक आधारित सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

डाक सप्ताह के अंतर्गत तिथिवार प्रस्तावित गतिविधियाँ निम्नवत हैं:

09 अक्टूबर – विश्व डाक दिवसः डाकघरों में विशेष कार्यक्रम, बैनर एवं डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से डाक सेवाओं का प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

12 अक्टूबर – Fun with Philately Day: फिलेटली कार्यशालाएँ, प्रश्नोत्तरी, डाक टिकट

प्रदर्शनी, पत्र लेखन एवं चित्रकला गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों और युवाओं को डाक टिकट संग्रहण के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।

13 अक्टूबर – Financial Inclusion & CCS Day: वित्तीय समावेशन एवं नागरिक-केंद्रित

सेवाओं के लिए जागरूकता शिविर, POSB, PLI तथा आधार सेवाओं से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

14 अक्टूबर – Mails & Parcels Day: RMS कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए सॉर्टिंग प्रतियोगिता तथा ग्राहकों की सफलता की कहानियों एवं लघु व्यवसायों के साथ डाक विभाग की भूमिका का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

15 अक्टूबर – Technology & Innovation Day: तकनीकी प्रश्नोत्तरी, “One Postal

Network, Infinite Possibilities” थीम पर पोस्टाथॉन वॉक / रन तथा डाकघरों में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

डाक सप्ताह के दौरान डाकघरों एवं संबंधित कार्यालयों में स्वच्छता, बेहतर कार्य वातावरण और जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भारतीय डाक विभाग अपनी व्यापक पहुँच, विश्वसनीय सेवाओं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

श्री सचिन चौबे, प्रवर अधीक्षक डाकघर, देहरादून मंडल