कांग्रेस की एसआईआर प्रक्रिया को भाजपा ने दिया जन विरोधी करार….

देहरादून। कांग्रेस की एसआईआर प्रक्रिया को जन विरोधी करार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  आज जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।  महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने  कहा कि कांग्रेस द्वारा दबाव की राजनीति के माध्यम से मतदाता सूची में छेड़छाड़ का प्रयास किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र कटारिया, बिजेंदर थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लोंजी, प्रदीप रावत, सुमित पांडे, सुरेंद्र गेल, राजकमल,दौलत राम मकवाना, पूनम शर्मा, राजीव राजौरी, जयपाल, अर्चना सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।