उम्मीद अभी बाकी हैं……..पांचवें दिन भी निगम प्रशासन खामोश ! नहीं निकल पाया कोई निष्कर्ष…..

Oplus_16908288

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले देहरादून नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने पांचवें दिन भी दिया धरना धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष/ संरक्षक चौधरी नरेश वैध यूनियन के देहरादून नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल यूनियन के सचिव धीरज भारती ने नेतृत्व किया सोनू खैरवाल ने कहा कि धरना प्रदर्शन हाथों में काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करेंगे और सरकार एक सप्ताह के अंतर्गत मांगो पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो या शासनादेश जारी नहीं करती तो राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन सभी पर्यावरण मित्रों को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार और शासन प्रशासन की होगी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पूरे उत्तराखंड प्रदेश की स्थानीय निकायों के कर्मचारियों का सहयोग लेकर प्रदेश स्तर पर हड़ताल कराई जाएगी धरने पर बैठने वालों में मुख्य रूप से यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार देहरादून महिला विंग की अध्यक्ष आरती और सामान्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सचिव योगेश आनंद , अम्रुदीन , अरुण कुमार , शिवानी , सोहनलाल , सोमू सेलवान , मुकेश कुमार , सावित्री देवी,अनीता , तेजपाल , पप्पू ,जीवन , प्रकाश , सचिन,रोहित कुमार , आदि सैकड़ो कर्मचारी पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे

You may have missed