स्वाति खंडूरी डिमरी ने सपनों कों दी ऊँची उड़ान…….

​​ स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट सौंपे पर्यावरण-अनुकूल ‘माइंडफुल’ परिधान

 

बड़े ख्वाब वो ही पूरा करते हैं…..

जो हार के भी मुस्कुराते हैं।

असंभव कुछ भी नहीं होता…

बस हिम्मत और लगन से कदम बढ़ाते हैं

कुछ ऐसे ही सपने लिए उत्तराखण्ड की बेटी स्वाति खंडूरी डिमरी हैदराबाद में रहकर ऑर्गेनिक कॉटन से निर्मित विशेष परिधान के जरिये उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और सस्टेनेबल (पर्यावरण-अनुकूल) फैशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, ‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ (House of Swasha) ब्रांड की सह-संस्थापक स्वाति खंडूरी डिमरी ने आज प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार, पशुपालन, दुग्ध विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
​इस अवसर पर उत्तराखंड की मूल निवासी स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री को अपने ब्रांड के अंतर्गत इन-हाउस फैब्रिक रिसर्च से तैयार 100% बांस (Bamboo) और ऑर्गेनिक कॉटन से निर्मित विशेष परिधान भेंट किए।
​स्थानीय जड़ों और तकनीकी विशेषज्ञता से जुड़ा एक सफल स्टार्टअप
​देहरादून के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ्स एकेडमी एवं डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाली उत्तराखंड की बेटी स्वाति खंडूरी डिमरी अपनी इस पहल से बेहद उत्साहित हैं। हैदराबाद में अपनी बिजनेस पार्टनर शची पाल (जिन्होंने प्रतिष्ठित निफ्ट यानी NIFT गांधीनगर से अपैरल डिजाइनिंग की पढ़ाई की है) के साथ ब्रांड को एक सफल मुकाम पर पहुंचाने के बाद, ये महिला उद्यमी अब अपने गृह राज्य उत्तराखंड में ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। ब्रांड का लक्ष्य राज्य के भीतर सरकारी विभागों के लिए वेंडर एम्पैनलमेंट के माध्यम से सीधे सेवाएं देना है।
​सस्टेनेबल टेक्सटाइल में नवाचार (Innovation)
​’हाउस ऑफ़ स्वाशा’ पूरी तरह से महिला उद्यमियों द्वारा संचालित (Women-led) ब्रांड है, जो महिला सशक्तिकरण और इको-फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा दे रहा है। शची पाल की डिजाइनिंग विशेषज्ञता और स्वाति के विजन के साथ तैयार ब्रांड की इस खास पेशकश में इन-हाउस निर्मित फैब्रिक से बने उत्पाद शामिल हैं:
​हाई-यूटिलिटी विंडचीटर्स (Windcheaters)
​विंटर हुडीज (Winter Hoodies)
​100% कॉटन टी-शर्ट्स
​एंटी-बैक्टीरियल बांस के मोज़े (Bamboo Socks)
​कैबिनेट मंत्री ने की सराहना
​कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने इस बेहतरीन पहल की सराहना करते हुए ‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ के फैब्रिक की उच्च गुणवत्ता (Fabric Quality) और टी-शर्ट इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए जा रहे बेहतरीन व बारीक काम (Fine Work) की खुले दिल से प्रशंसा की।

You may have missed