प्रतियोगिताएं निखारती हैं विद्यार्थियों का भविष्यः नेगी
विकासनगर । ग्राम कुंजा घ्स्थित एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। उन्होंने कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित भी किया।
कला प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं ने मां व बच्चे के संबंध को अपनी कल्पनाओं के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नेगी ने शुभकामनाएं दी एवं और अधिक प्रयास करने की अपील की इस अवसर पर नेगी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उसकी माता का योगदान अविस्मरणीय होता है। माता अपने बच्चों की इच्छाओं व उनकी उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा मां ही बच्चे का पहला विद्यालय होता है जहां व समाज व दुनिया के बारे में सारी जानकारी हासिल करता है। कला प्रतियोगिता में जकिया, सरिता और अलीशा मलिक प्रघ्थम स्थान पर रहे जबकि प्राची, मारिया और शीराज द्वितीय व मनतशा, अलीम और आतिफा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में- हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, आकाश, मोहसिन, विद्यालय के प्रबंधक मोहित कुमार, उप प्रधानाचार्य ममता खत्री, समनव्यक निकिता राठौर, नाजिया, रहीमा, अन्नु, प्रिया, सोनाक्षी, रिया, रेखा, कघ्शिश, आनंद, धीरज आदि मौजूद रहे।