हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित

देहरादून । हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तराखंड में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु उत्तराखंड के दूरस्थ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के जरूरतमंद, संसाधनहीन एवं आभावहींन छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराई गई। शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुरुआत होने के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाए गए पाठ्यक्रम सामग्री (स्टेशनरी किट) वितरण कार्यक्रम देहरादून जिले के चकराता ब्लॉक व तहसील के अंतर्गत पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज भटाड (कथ्यान) व ग्राम नईली स्थित राजकीय प्राइमरी पाठशाला एवं राजकीय इंटर कॉलेज केराड में अत्यंत गरीब जरूरतमंद संसाधनहीन व अभावहीन परिवारों की छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम सामग्री (स्टेशनरी किट) जिसमें की कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, क्रेयॉन कलर, रबर, शार्पनर, स्कूल बैग आदि का वितरण किया गया।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून के संस्थापक सचिव विशाल थापा ने कहा कि हम अत्यंत गरीब, जरूरतमंद, संसाधनहीन व अभावहीन दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम सामग्री एवं स्टेशनरी किट वितरण कार्यक्रम का प्रत्येक वर्ष आयोजन करते है।  हमारा उद्देश्य है कि दुर्गम दूरस्थ संसाधनहीन एवं अभावहीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु कोई अभाव व परेशानी न हो।  हमारी संस्था समय-समय पर प्रदेश मे दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रो के गांवो में गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण सहयोग करती आती है। राजकीय इंटर कॉलेज भटाङ चकराता के प्रधानाध्यापक  विवेक शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक  पूरन राई, गिरीश रावत, विजय जागलान, सोनू जोशी, गजेंद्र तोमर, मोहित खंतवाल, अमित चौहान सुरभि चौहान, नीरज प्रसाद आदि शिक्षकों द्वारा हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के पदाधिकारी को धन्यवाद स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रशिक्षित पत्र द्वारा सम्मान किया गया।
चकराता तहसील व ब्लॉक के ग्राम नईली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, केराड, ब्लॉक चकराता, त्युनी तहसील के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं त्यूनी तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घुतियाखाटल में यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्षा  शान्ति थापा, संरक्षिका उर्मिला तमांग, संस्थापक सचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष  करन बहादुर थापा,  कार्यकारी सदस्य विपरल थापा,  नरेंद्र थापा, कुमारी वंशिका थापा, ज्योति राना, कुमारी दीक्षा राना आदि  मौजूद रहे। वहीं इस पाठ्यक्रम वितरण कार्यक्रम के सूत्रधार आकाश छेत्री उर्फ हीरा एवं  कृष्ण बहादुर खत्री एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई।

You may have missed