कुमाऊँनी गीत ‘अल्मोड़े की बान आधुनिक संगीत का खूबसूरत संगम……
अल्मोड़ा। कुमाऊँनी लोकगायिका रुचि आर्या व लोकगायक लकी सोंधववाल का नया कुमाऊँनी गीत ‘अल्मोड़े की बान’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। उत्तराखण्ड की समृद्व लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का खूबसूरत संगम लेकर आया है नया कुमाऊँनी गीत ‘अल्मोड़े की बान’ जिसे धुनिका म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा रिलीज किया गया है।
‘अल्मोड़े की बान’ गीत में मुख्य भूमिका में उत्तराखण्ड की कलाकार नीरू बोरा व राहुल वर्मा नजर आ रहे हैं। जिसमें संगीत असीम मंगोली, गाने के बोल गौरव पाठक द्वारा लिखे गये हैं। गीत को प्रियाशु व शिवंम ठाकुर द्वारा एडिट किया गया है। इसके निर्माता सोनिया खरे पंकज कैंतुरा, कोरियोग्राफर और डायरेक्शन पंकज कुमार द्वारा दिया गया है।
लोकगायिका रूचि आर्या ने बताया कि यह नया गीत उत्तराखण्डवासियों को काफी पसंद आएगा। लोकगायिका ने बताया कि इससे पहले भी मेरे ना रुला ना रुला ब्वारी, दिल लिगे पहाड़न, कश्मीरी बार्डर, पतरौला दाज्यू आदि गीत रिलीज हो चुके है। जिन गीतों को काफी प्यार मिला।