मांगो पर शासन की अनदेखी पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का हल्लाबोल…..

देहरादून। 27 सूत्रीय मांगो पर सरकारी की कथित अनदेखी के चलते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शासन के खिलाफ अपने चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए व्यापक रैली के रूप में शासन को पुनः चेतावनी दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2006 से चली आ रही वेतन विसंगति का पूर्ण समाधान न हो पाना सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है ।

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरसी शर्मा   का कहना है कि अन्य कई प्रकार की विसंगतियों से कर्मचारियों को गुजरना पड़ रहा है जिनपर अभी तक शासन का ध्यान आकर्षित नहीं हों पाया हैं।

उन्होंने मांग की है कि उक्त मांगों पर शासन जल्द ही अपना निर्णय लें। यदि समय रहते संबंधित मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो मजबूरन कर्मचारियों को लामबंद आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।