सरकारी कार्यालय में हिंसा अस्वीकार्य, दोषियों पर कार्रवाई की मांग : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन
देहरादून। शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट की घटना की ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष डी जोशी ने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ उसके कार्यालय में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत निंदनीय एवं अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को नियमों एवं विधिक प्रक्रियाओं के तहत ही अपने प्रकरणों का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
— हर्ष डी जोशी
प्रदेश अध्यक्ष
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड