“गोडसे ने गांधी को क्यों मारा” विषयक वाचिकम की एक अनूठी प्रस्तुति…..
तरुण शाह…..
अहमदाबाद। सात फरवरी शनिवार की शाम अहमदाबाद में एक विशिष्ट जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन विद्वान अर्थशास्त्री और नागरिक प्रहरी प्रो. हेमंतकुमार शाह द्वारा किया गया। करीब डेढ़ घंटे की अवधि के इस कार्यक्रम में “गोडसे ने गांधी को क्यों मारा” विषयक वाचिकम की एक अनूठी प्रस्तुति गीत संगीत के साथ की गई।
वाचिकम अभिव्यक्ति प्रो हेमंतकुमार एवं डॉ. आत्मन शाह – जो भी अर्थशास्त्र के अध्यापक है – ने की, जब कि “गांधी कथा” से जाने जाते स्व. नारायण देसाई रचित कुछ गीतों की संगीत संगत शहर की सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के छात्रों स्नेहम और नयन ने की। यह जानना प्रसंगोचित होगा कि कुछ महीनों पहले प्रसिद्ध लेखक पत्रकार अशोक कुमार पांडे लिखित “गोडसे ने गांधी को क्यों मारा” पुस्तक का, प्रो हेमंतकुमार द्वारा किए गए गुजराती अनुवाद का लोकार्पण हुआ था। इसी पुस्तक – तथ्यों के आधार पर उपर्युक्त वाचिकम के पांचवें प्रयोग की प्रस्तुति भारतीय सामुदायिक शिक्षण संघ के सभाखंड में की गई, जिसमें शहर के अंदाजित २५० पुरुष महिला नागरिकों उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम का मूल हेतु समाज में महात्मा गांधी और इनकी हत्या को लेकर फैली गलतफहमियां और कौमी वैमनस्य का तथ्यों के आधार पर निरसन कर के, सामाजिक सौहार्द – शांति – संवादिता के समझ – स्थापन में सक्रिय सहयोग करने का है।